For Ad. Cont. : +91 98260 86171

पुन्नी सिंह को मिलेगा ‘साहित्य-भूषण’ सम्मान

शिवपुरी (IDS-PRO) उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने हाल ही मेें अपने साल 2013 के साहित्य, पत्रकारिता और दीगर विधाओं में दिए जाने वाले पुरस्कार, सम्मानों का एलान किया। जिसमें हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ कथाकार पुन्नी सिंह को ‘साहित्य-भूषण’ सम्मान देने की घोषणा हुई है। सम्मान की राशि दो लाख रूपए है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम होगा, जिसमें संस्थान उन्हें यह सम्मान प्रदान करेगा।

शिवपुरी जिले को तीन दशक तक अपना कार्यस्थल बनाने वाले प्रोफेसर पुन्नी सिंह को साहित्य के क्षेत्र में मिला यह तीसरा बड़ा सम्मान है। इससे पहले वे मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान ‘अखिल भारतीय गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार’ और म. प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन के ‘भवभूति अलंकरण’ से भी नवाजे जा चुके हैं।

गौरतलब है कि पुन्नी सिंह ने इसी साल अपनी आयु के यशस्वी 75 वर्ष पूरे किए हैं और उनके सम्मान में हाल ही में नगर में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने अपनी भागीदारी की थी। म. प्र. प्रगतिशील लेखक संघ और म. प्र. इप्टा के पूर्व अध्यक्ष रहे पुन्नी सिंह के अभी तलक आठ उपन्यास और दस कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। जिसमें उनकी कहानियों की संख्या कोई ढाई सौ से ज्यादा होगी।

साहित्यकार पुन्नी सिंह को मिली इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें नगर के साहित्यिक, नाट्य एवं कला संगठनों से जुड़े साहित्यकारों और कलाकारों ने अपनी बधाई दी है।
Share on Google Plus

About Indore Dil Se Live

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment